Friday, April 19, 2024
राष्ट्रीय

तो क्या बीजेपी का कोई सीएम सुरक्षित नहीं है? त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देव को भाजपा ने हटाया

त्रिपुरा- चुनाव से ठीक पहले माहौल बदलने के लिये भाजपा हाईकमान ने त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देव को हटा दिया है। बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा मंथन कर रही है। इसको लेकर आज शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें नए सीएम का चुनाव होगा। बता दें कि 2018 में बिप्लब देब राज्य के सीएम बने थे।

माना जा रहा था कि पिछले कुछ दिनों से बिप्लब देब की कार्यशैली को लेकर आलाकमान अधिक खुश नहीं था। इस बीच बिप्लब ने खुद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 2023 की शुरूआत में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं और त्रिपुरा में तमाम विधायकों की सीएम के प्रति नाराजगी बढ़ रही थी। यहां तक कि दो विधायक पार्टी छोड़कर भी चले गये। बढ़ती नाराजगी के बाद भाजपा हाईकमान ने बिप्लव देव को हटाना ही उचित समझा है। माना जाता है कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार को स्थापित करने में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सबसे बड़ा श्रेय जाता है। 2018 में मानिक सरकार को हटाकर अगर भाजपा पहली बार सरकार बनाने में कामयाब हुई तो इसके पीछे रणनीतिक बदलाव और बड़ी जोड़तोड़ रही थी। लेकिन इस बीच बिप्लव देव को लेकर विधायकों में नाराजगी बढ़ी और एक तरह से त्रिपुरा में भाजपा का कुनबा भरभराने के करीब पहुंच गया था।

त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देव को हटाये जाने के बाद भाजपा शासित राज्यों में भी हलचल बढ़ गई है। अब कहा ये जा रहा है कि प्रचंड बहुमत से राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा के सीएम भी सुरक्षित नहीं हैं। अगर पार्टी के भीतर सीएम को लेकर गतिरोध बनेगा तो भाजपा हाईकमान ऐसे मुख्यमंत्रियों को बदलने में देर नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *