24 साल में 24 गुना बढ़ा उत्तराखंड की अर्थ व्यवस्था का आकार, 1.3 गुना बढ़ी प्रदेश की जीडीपी
24वें साल में उत्तराखंड राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 24 गुना बढ़ चुका है, जबकि प्रतिव्यक्ति आय 17 गुना बढ़ चुकी है।
सचिव नियोजन डॉ.आर मीनाक्षी सुंदरम ने अर्थव्यवस्था को लेकर राज्य के आंकड़े जारी किये हैं। जिसके मुताबिक उत्तराखंड की जीडीपी बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ी है। उत्तराखंड का राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 2.74 लाख करोड़ था। 2023-24 में ये बढ़कर 3.46 लाख करोड़ हो गया।
अब प्रति व्यक्ति आय की करें उत्तराखंड में प्रतिव्यक्ति आय में 26 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 21-22 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 84 हजार थी। जो 23-24 में बढ़कर 2 लाख 60 हजार पहुंच गई है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतिव्यक्ति आय की बात करें तो दो सालों में प्रतिव्यक्ति आय 01 लाख 50 हजार 906 से बढ़कर 01 लाख 84 हजार हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रति व्यक्ति आय में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हालांकि सरकार के इन आंकाड़ों के विपक्ष ने गुलाबी बताया है जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। विपक्ष के मुताबिक राज्य में बेरोजगा बढ़ रहे हैं, लोगों की आय घटी है, अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है।