शरद पवार की बारामती में बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ,पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख व वयोवृद्ध नेता शरद पवार की सेहत अचानक खराब होने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शरद पवार को खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से दी गई है। हालांकि अभी उनकी सेहत की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक विवरण नहीं आया है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं।
