Thursday, April 18, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा, लंबी बीमारे के बाद अभिनेता गूफी पेंटल का निधन

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से लड़ते हुये उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो ’महाभारत’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, उनके निधन पर तमाम फैंस समेत सिनेमा जगत के सितारे शोक में हैं और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में चार बजे किया जाएगा। सिनेमा जगत के कई दिग्गज और बड़े सितारे अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। गूफी के जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *