Monday, January 19, 2026
उत्तराखंड

देहरादून में गैंगरेप की एक और घटना से सनसनी, युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर मैजिक में किया रेप

देहरादून के रायपुर में बीते दिन तीन युवकों ने एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
युवती के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि युवती को मैजिक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस बीच, केस दर्ज करने में देरी हुई तो पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया। और देर शाम तक यहां जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि काफी हंगामें के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। और इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्त में आये तीनों आरोपियों में एक नाबालिक है जिसे पुलिस ने संरक्षण में रखा है। मैजिक चालक अभिषेक, अंकित और 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इस घटना ने एक बार फिर हाल ही में देहरादून के आईएसबीटी में हुई घटना की याद ताजा कर दी। जहां रोडवेज बस में एक किशोरी के साथ सामुहिम दुष्कर्म किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *