Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

सीनियर आईएएस अधिकारी रामविलास यादव हुए गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई गिरफ्तारी

उत्तराखंड की नौकरशाही से जुड़ी बड़ी खबर, सीनियर आईएएस अधिकारी रामविलास यादव हुए गिरफ्तार। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई गिरफ्तारी। विजिलेंस के अधिकारियों ने सात घंटे की थी पूछताछ

आईएएस रामविलास यादव को आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी आईएएस रामविलास यादव विजिलेंस के सामने पेश हुए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर रामविलास यादव देहरादून के कारगी स्थित विजिलेंस निदेशालय पहुंचे। यहां एएसपी रेनू लोहानी और उनकी टीम ने यादव से पूछताछ की। करीब छह लोगों की टीम ने उनसे सात घंटे तक पूछताछ की। उनसे 100 से अधिक सवाल किए गए। कुछ पर रामविलास यादव चुप्पी साध गए तो कुछ पर टीम को इधर-उधर की बातों में उलझाने का प्रयास करने लगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आए आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ विजिलेंस ने ढाई साल पहले खुली जांच शुरू की थी। इस दौरान उन्हें पूछताछ के लिए कई दफे नोटिस भी दिया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लगभग 12 लोगों की टीम ने उनके निवास और दफ्तरों में जाकर साक्ष्य भी जुटाए। इसमें आंकलन किया गया तो पता चला कि रामविलास यादव के पास उनकी आय के स्रोतों से करीब 550 फीसदी अधिक संपत्तियां उनके पास हैं। जिसके बाद अप्रैल 2022 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं मुकदमे के बाद विजिलेंस ने उनके लखनऊ, गाजीपुर और देहरादून स्थित आवासों पर छापे मारे। यहां से अहम दस्तावेज हांसिल किए। इसके बाद रामविलास यादव हाईकोर्ट पहुंच गए, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। फिल्हाल रामविलास यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देखना होगा पूछताछ में क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *