उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों पर देखिये भारतीय सेना का जोश, माइनस डिग्री तापमान में दे रहे गश्त
देश में सभी सुरक्षित महसूस करते है क्योंकि आज देश की सीमाओं पर जवान दिन रात निगरानी कर रहे हैं। जवानों की चीन सीमा पर चल रही गश्त का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के वीर जवान उत्तराखंड हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों में चीन से लगी सीमा की रक्षा कर रहे हैं।
वे शून्य से नीचे के तापमान में 15 हजार फीट की ऊंचाई वाले बर्फीले इलाके में गश्त कर रहे हैं। जवान एक-दूसरे के पीछे रस्सी का सहारा लेकर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। उनके कंधों पर हथियार लटके हुए हैं और वे हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
परिस्थितियां कैसी भी हां जवान सुरक्षा के लिए सीमाओं में तैनात रहते हैं। यह पहली बार नहीं जब आइटीबीपी के जवान बर्फीलें पहाड़ियों में नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी गणतंत्र दिवस के मौके पर जवानों ने तिरंगा लहराते हुए कई फोटोज शेयर की थी।