Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडराज्यरुद्रप्रयाग

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसी दो महिलाएं, एसडीआरफ ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है और नदियां नालें उफान पर हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में हर दूसरे दिन बारिश हो रही है। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं गुरुवार को बढ़ते यमुना के जलस्तर से टापू पर फंस गई। इस दौरान कुछ पशु भी यहां फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान और महिलाओं सहित पशुओं को सुरक्षित निकाला गया। राज्य आपदा मोचन बल के अनुसार जानकी चट्टी के पास के एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि यमुना नदी के टापू में गांव की दो महिलाएं और कुछ जानवर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रासिंग से नदी पार लाया गया। इसके बाद फंसी हुई तीन गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के टापू से निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान एक महिला के घुटने में चोट भी लग गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार देकर स्वजन के साथ घर भेजा गया। महिलाओं ने बताया कि वह अपने पशु लेने नदी पार गयी थी, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच नदी में फंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *