Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयवायरल न्यूज़स्पेशल

सऊदी अरब में बनेगा आठवां अजूबा अनोखा शहर बसाने जा रहा है सऊदी अरब

दुनियाभर में अपने कच्चे तेल की धाक जमाने वाला साउदी अरेबिया अब दुनिया का आठवां अजूबा बनाने जा रहा है। जी हां साउदी अरेबिया ने वर्टिकल सिटी बनाने की तैयारी कर ली ली है। जिसे दि लाइन कहा गया है। सऊदी अरब ऐसा शहर बसाने जा रहा है जिसे अभी तक आपने साइंस फिक्शन फिल्मों में ही देखा होगा। इस शहर की चौड़ाई सिर्फ 200 मीटर होगी जबकि इसकी लंबाई 161 किलोमीटर होगी और ऊंचाई 500 मीटर होगी जिसमें कांच लगे होंगे। सबसे खास बात यह है कि इस पूरे शहर को नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। यानी शहर में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमॉस और हाइड्रो पावर से पैदा हुई बिजली की सप्लाई की जाएगी। सऊदी अरब ने इस शहर को दि लाइन का नाम दिया है। इस शहर को बसाने का मकसद है प्रदूषित दुनिया में इस शहर के नागरिकों को स्वच्छ हवा मिलेगी। यहां पर बिजनेस के लिए दफ्तर, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, मनोरंजन के लिए पार्क भी वर्टिकल ही बनाए जाएंगे। दुनिया में पहली बार ऊंचाई की ओर बढ़ता हुआ शहर बनाया जाएगा। इस शहर में रहने वाले नागरिक एक छोर से दूसरे छोर पर सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। ऐसी इसलिए क्योंकि यहां पर एक हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। इस शहर में घर के ऊपर घर बनाए जाएंगे। इस शहर में लेयर दर लेयर फ्लैट बनेंगे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान ने इस प्रोजेक्ट के बारे में सबसे पहले साल 2021 में बताया था। सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने शहर की डिजाइनों की क्लिप जारी की है। इस शहर को आकर्षक, फ्यूचरिस्टिक और हरा भरा दिखाया गया है। घरों की छतों पर बगीचे बने हुए दिखाए गए हैं। इसमें देखने एक तरह का ही नजारा दिखाई देगा।

इस शहर को बसाने में 39.95 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। द लाइन शहर को कांच की आधा किलोमीटर ऊंची दीवारों ढका जाएगा। इस शहर में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा और न ही किसी प्रकार का कोई कार्बन उत्सर्जन होगा। इस शहर में 90 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। यह पूरी तरह वर्टिकल होगा यानी खड़ा शहर। इस शहर में न सड़कें होगी और न ही कार चलेंगी। यह शहर करीब 26,500 वर्ग किलोमीटर इलाके में बसाया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो यह शहर साल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *