Friday, April 19, 2024
दिल्ली

साहिल का पूछताछ में खुलासा, पुलिस को चकमा देने के लिए बदली 2 बसें

दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के आरोपी साहिल को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। रविवार रात सरेराह साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किशोरी की हत्या कर दी थी और लोग तमाशबीन बने रहे। लड़की के सिर पर साहिल ने पत्थर से भी 6 बार वार किए थे। जिसके बाद वह बुलंदशहर में स्थित अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सू़त्र ने बताया कि लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया और वहां उसने हथियार फेंका और बस से बुलंदश्सहर स्थित अपनी बुआ के घर चला गया। हत्या के बाद से ही साहिल का फोन बंद था और उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुलंदशहर पहुंचने के लिए साहिल ने 2 बसें बदली थीं। पुलिस के कुछ सवालों का जवाब वह नहीं दे पाया है। वह शायद पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा है। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। घटना के 10 मिनट बाद जब स्थानीय लोगों ने स्थानीय बीट कार्यालय को घटना की सूचना दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिक की उसके प्रेमी ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साथ ही उसे पुलिस ने बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे। लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बाद नही बल्कि कई बाद चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया।
मृतिका के माता-पिता ने बेटी के हत्यारो साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है। मृतिका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था ? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *