49 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जन्मदिन पर जनता दे रही भरपूर प्यार
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन आज 49 साल के हो गए है। भले ही उन्होंने क्रिकेट जगत से सन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी दुनियाभर से उनके फैंस में कोई कमी नहीं आयी है। सचिन तेंदुलकर ने 100 इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी है। सचिन ने पुरे 24 साल तक क्रिकेट जगत में अपना जलवा भिखेरा था। वे टेस्ट क्रिकेट में 200 पारी खेलने वाले दुनिया में एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस दौरान सचिन बेहद भावुक भी हो गए थे और उनके साथ साथ पूरा स्टेडियम भी मायूस हो गया था। आज भी सचिन तेंदुलकर को उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिये उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहें हैं। कई लोग तो उनका जन्मदिन अपने अपने अंदाज में मना रहें हैं।
एक मशहूर किस्सा ऐसा भी
सचिन तेंदुलकर का एक किस्सा ऐसा भी है जो सभी को प्रेरणा से भर देता है क्रिकेट के लिए इतना प्यार शायद ही कहीं देखा होगा। बता दें कि जब सचिन 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उस समय दुनिया में वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे पाकिस्तानी गेंदबाजों का बोलबाला हुआ करता था। उस सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में वकार की एक गेंद सचिन के चेहरे पर जा लगी। खून से लथपथ होने के बाद सचिन को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। लोगों को लगने लगा कि अब यह बल्लेबाजी नहीं कर पाएगा। लेकिन तभी एक आवाज आई कि ‘मैं खेलेगा’। सचिन के इस जज्बे को देखकर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे नवजोत सिद्धू भी काफी हैरानी में पड़ गए।