Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडक्राइमराज्यरूड़की

रुड़की-कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड के रूड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। देर रात रुड़की में कार में लिफ्ट देकर कार सवारों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रात में महिला को साथ लेकर कार सवारों की आसपास तलाश की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उधर, पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक के साथ थी और रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस मामले में युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आपको बता दें कि सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची की रात में ही सर्जरी की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची की रात में सर्जरी की गई थी। शनिवार को भी एक सर्जरी की गई है।  बच्ची का 3 घंटे आपरेशन चला।  मासूम की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। बच्ची की हालत में अभी कुछ सुधार है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को जल्द ही ठीक कर घर भेज दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *