Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड में कल से थम जाएंगे रोडवेज के पहिए, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल कल आधी रात से

उत्तराखंड रोडवेज की बसों से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को कल से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल के बाद रोजडवेज कर्मचारियों ने कल यानी 31 जनवरी को आधी रात के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। इसका सीधा मतलब है कि उत्तराखंड में रोडवेज बस के पहिये पूरी तरह थम जाएंगे। उत्तराखंड से यूपी और दूसरे प्रदेशों की बसे चलेंगी लेकिन उत्तराखंड रोडवेज का संचालन नहीं होगा।
हड़ताल पर गये रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार लम्बे समय से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही। साथ ही रोडवेज की संपत्तियों को भी खुर्द-बुर्द करने की तैयारी चल रही है। साथ ही प्राइवेट बस संचालकों के साथ मिलकर रोडवेज की बसों की संख्या घटाई जा रही है। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार जब तक मांगे नहीं मानती आंदोलन चलता रहेगा।
हालांकि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की शासन से वार्ता चल रही है मगर कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुये हैं, इसलिये बीते दो दिन से अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। लिहाजा विभाग ने हड़ताल की स्थिति में वैकल्पिक तौर पर पाइवेट बसों का संचालन कराने का प्लान तैयार किया है। लेकिन हड़ताली रोडवेज कर्मचारी प्राइवेट बस भी नहीं चलने की धमकी दे रहे हैं। इसके लिये उन्होंने 200 लोगों को तैनात किया है जो प्राइवेट बसों के संचालन को रोकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *