Wednesday, April 15, 2026
उत्तर प्रदेशचुनाव

मनीष सिसोदिया का आज प्रयागराज में रोड शो

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज आम आदमी पार्टी के समर्थन में प्रयागराज में रोड शो करेंगे। मनीष सिसोदिया इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दिन में 11 बजे दारागंज गल्ला मंडी से शुरू होगा। करीब चार घंटे के रोड शो बालसन चौराहे पर पहुंचेगा। यहां ऋषि भरद्वाज की प्रतिमा पर वे माल्यार्पण करेंगे। बालसन चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिलहा बाग में आप प्रत्याशी डा. अनुराग मिश्रा के समर्थन में आज शाम चार बजे जनसभा करेंगे। बता दें कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन 24 फरवरी को शहर दक्षिणी में नुक्कड़ सभा करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के प्रयागराज आगमन की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *