Saturday, December 6, 2025
उत्तर प्रदेश

मेरठ के रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख की हुई ठगी

साइबर फ्रॉड करने वाले आये दिन नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब एक नया मामला शेयर मार्केटिंग के नाम पर फ्रॉड का सामने आया है। जहां मेरठ के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 19 लाख की ठगी की गई।
मामला मेरठ के थापर नगर में रहने वाले भूषण ग्रोवर से जुड़ा है। जिनके साथ बड़ी साइबर ठगी हुई है। मेरठ साइबर पुलिस को दी शिकायत में भूषण ग्रोवर ने कहा है कि बीते सितंबर माह में उन्होंने फेसबुक पर एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखा। जिसमें दावा किया गया था यहां निवेश करने पर जल्द ही पांच गुने का मुनाफा होगा। एक बार ऐप्लिकेशन को खोलने के बाद उनके पास लगातार फोन आने लगे। फोन करने वालों ने कहा कि वो अहमदाबाद की एक निवेश कंपनी से बोल रहे हैं, उनकी बातों में आकर भूषण ग्रोवर ने शुरूआत में करीब 2 लाख रूपये का निवेश कर दिया। मगर शेयर लेने के बाद जल्द ही शेयर की कीमत बढ़ने लगी। जिससे प्रभावित होकर भूषण ग्रोवर ने लगातार रकम देनी शुरू कर दी, आरोपियों ने उनसे पैसा अलग-अलग खातों में मंगवा लिया। इस तरह करीब 19 लाख से अधिक पैसा उन्होंने लगा दिया। अब जब मुनाफा बढ़ने पर उन्होंने पैसा निकालना चाहा तो पैसा नहीं निकल पाया।
फोन करने पर कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि वो पहले कंपनी को मुनाफे का शेयर जमा कराएं इसके बाद उनका पैसा दिया जाएगा। फ्रॉड की आशंका पर उन्होंने साइबर पुलिस को इस मामले की शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *