Friday, July 18, 2025
उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर रैस्क्यू ऑपरेशन जारी, आज सुबह से फिर लापता लोगों की तलाश शुरू

यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर बीते दिन पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद आज सुबह फिर से खोज बचाव अभियान शुरू किया गया है।
यहां नौकैंची के समीप मलबा बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे। बीते दिन देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाले गये थे। वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था।
आपको बता दें कि जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
इधर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैंची के पास रेस्क्यू कार्य शुरू होने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से और रेस्क्यू कार्य में व्यवधान को देखते हुये यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *