Saturday, December 6, 2025
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी फंसे से डेढ़ हजार से अधिक तीर्थ यात्री

तीन दिनों से केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे लोगों को क्षतिग्रस्त मार्ग से निकाला मुश्किल हो गया है। लिहाजा अब एसडीआरएफ ने यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिये पहाड़ों से रास्ता तलाशना शुरू कर दिया है। इसके लिये एसडीआरएफ की टुकड़ियां उपरी पहाड़ियों में मार्ग बना रही हैं।
इन यात्रियों का रेस्क्यू मंदाकिनी नदी से भी नहीं किया जा सकता क्योंकि मंदाकिनी उफान में बह रही है।
आपको बता दें कि तीन दिन पहले केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली और आसपास के इलाकों में बादल फटा था और इससे यात्रा मार्ग कई स्थानों पर 20 से 30 मीटर तक पूरी तरह से वॉश आउट हो गया। जो यात्री लिंचोली से उपर थे उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है मगर जो यात्री निचले स्थानों पर फंसे थे उन्हें पैदल मार्ग से रेस्क्यू किया गया। मगर अभी भी डेढ़ हजार से अधिक तीर्थ यात्री यात्रा मार्ग पर जगह-जगह फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिये एसडीआरएफ की टीम अब पहाड़ी की ओर से कोई सुरक्षित रास्ता तलाश कर रही है। रेस्क्यू टीमें अब तक 4 हजार से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाल चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *