Saturday, April 20, 2024
खेल जगतखेल समाचार

इस खिलाड़ी के नाम है क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बे छक्के का रिकार्ड, 84 साल बाद भी नहीं टूट पाया है रिकार्ड

क्रिकेट में अक्सर उन छक्कों को लम्बे समय तक याद रखा जाता है जो काफी लम्बे और ऊंचे होते हैं। ऐसे में अगर बात करें क्रिकेट इतिहास के सबसे लम्बे छक्के की तो यह रिकॉर्ड अल्बर्ट ट्रॉट के नाम दर्ज है। 19वीं सदी में बना यह रिकार्ड आज भी कायम है। अल्बर्ट ट्रॉट ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सबसे लम्बा छक्का जड़ा था जो पवेलियन को ही पार कर गया था। 1938 में जड़े गये इस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी। अल्बर्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह छक्का जड़ा था। जो क्रिकेट इतिहास में आज तक सबसे लम्बे छक्के के रूप में दर्ज है। आपको बता दें कि अल्बर्ट ट्रॉट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। 19वीं सदी में अल्बर्ट ट्रॉट के नाम से गेंदबाज खौफ खाते थे। इतना ही नहीं अल्बर्ट की गेंदबाजी भी बेहद खातक थी जिससे बल्लेबाज खौफ खाते थे। बताया जाता है कि अल्बर्ट ट्रॉट ने 1910 में 41 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *