राम रहीम को खालिस्तानियों से खतरा! सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी
पंजाब चुनाव से पहले जेल से बहार आये राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है। हरियाणा सरकार के मुताबिक राम रमीह को खालिस्तानियों से जान का ख़तरा है। जिसके चलते उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा के पीछे सीआईडी की रिपोर्ट को आधार बनाया है। सरकार के अनुसार खालिस्तान समर्थक राम रहीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है। बता दें कि इन दिनों राम रहीम 21 दिन की पेरोल पर जेल से बाहर है। चुनाव से कुछ दिन पहले मिली पेरोल पर विपक्ष ने कई सवाल भी खड़े किये थे और हरियाणा सरकार को घेरा था। हालांकि, सीएम खट्टर ने कहा कि राम रहीम को मिली राहत का पंजाब चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।