Thursday, June 19, 2025
उत्तराखंड

रजनी भंडारी चमोली जिला पंचायत में प्रशासक नियुक्त, कोर्ट के दखल के बाद सरकार का आदेश

लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की विधायकी ठुकराकर भाजपा का दामन थामने और फिर बदरीनाथ से वापस उपचुनाव लड़ने वाले राजेन्द्र भंडारी की भाजपा के साथ पटरी बैठ नहीं पाई है। चमोली जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पत्नी रजनी भंडारी के मामले में भाजपा सरकार का साथ राजेन्द्र भंडारी को मिल ही नहीं पाया है। बीती फरवरी में सरकार ने रजनी रावत को जिला पंचायत प्रशासक के पद से हटा दिया था। जिसके बाद रजनी हाईकोर्ट गईं और अब उन्हें हाईकोर्ट ने वापस प्रशासक बनाये जाने का आदेश दिया है। जिसके चलते शासन को उन्हें फिर प्रशासक नियुक्ति करना पड़ा है।
आपको बता दें कि 2011 में रजनी भंडारी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए नंदाराजजात के कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे थे। जिसके बाद उत्तराखंड शासन ने उन्हें प्रशासक के पद से हटा दिया था। रजनी भंडारी को दो बार पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाया गया और दोनों बार कोर्ट के आदेश पर उन्हें बहाल किया गया। जैसे ही जिला पंचायत में प्रशासक नियुक्त किए गए उसके तुरंत बाद शासन ने चार फरवरी 2025 को उन्हें फिर उसी मामले में पद से हटाने के आदेश दे दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *