Friday, July 18, 2025
उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थरों की बारिश, पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आये यात्री, दो की मौत, कई घायल

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज सुबह 11.30 बजे के आस-पास जंगलचट्टी में हादसा हुआ है। जब अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। ठीक उसी वक्त यहां से यात्रियों का एक जत्था गुजर रहा था।
अचानक पहाड़ से बलबा गिरने लगा और इसकी चपेट में डंडी/कंडी वाले और कई यात्री आ गये।
पास में ही मौजूद, एसडीआरएफ और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को गौरीकुंड भेजा गया। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनकी पहचान की जा रही है। हादसे में 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर आवागमन शुरू हो चुका है। पुलिस की निगरानी में यात्रियों को यहां से निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *