Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंड

जेठ के महीने में भादो जैसे हालात, उफान पर उत्तराखंड नदियां, सूखी नदियां में बाढ़ जैसे हालात

मानसून आने में अभी वक्त है। लेकिन, बीते सोमवार से हो रही बारिश का सिलसिला किसी मानसून से कम नहीं है। बेमौसम हो रही बारिश से अब हालात भी बिगड़ने लगे हैं। मई के महीने में जो नदियां अमूमन सूखी रहती थीं वो आज और कल में उफान पर बह रही हैं। मालदेवता क्षेत्र में मानसून जैसे हालात पैदा हो गये हैं जहां बांदल नदी उफान पर बह रही है। बारिश के चलते बांदल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों ने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया। जबकि ग्रामीणों की ओर से नदी में बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल के बहने से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के छह-सात गांव का शहर से संपर्क टूटने का खतरा बढ़ गया। बीते साल आई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के कई पुल, रास्ते टूट गए थे। लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी के पुल बनाए थे, इस बीच हो रही बारिश में बह गए।
बांदल नदी में इस समय तटबंध बनाने का काम चल रहा है लेकिन आज दोपहर के बाद अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और यहां चल रहे काम को रोकना पड़ गया। अमूमन इस समय सूखी रहने वाली नदी को उफान में देखकर हर कोई हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *