Friday, April 26, 2024
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त, 145 दिन बाद आज कश्मीर में हुआ समापन

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा आज 145 दिन बाद समाप्त हो गई है। राहुल के भाषण के साथ आज कश्मीर में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी की रैली श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित की गई। समापन भाषण के दौरान बर्फबारी हुई मगर राहुल बर्फबारी के दौरान लगातार लोगों को संबोधित करते रहे।
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 7 सितम्बर 2022 से कन्याकुमारी से शुरु हुई थी। अपनी इस यात्रा में राहुल ने 3,570 किमी. की दूरी तय की , जिसमें वो 14 राज्यों से होकर गुजरे। 145 दिन की इस यात्रा में 100 बैठकें औऱ 13 प्रेस काँन्फ्रेंस की गईं।
भारत जोडो यात्रा राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सितम्बर 2022 में शुरु की थी। इसका मुख्य उद्देश्य डर, कट्टरता, पक्षपात औऱ बढ़ती बेरोजगारी औऱ असमानता का विरोध करना था। यात्रा के दौरान राहुल लोगों से मिले और मोबाइल अकोमोडेशन में रहे, जो टाटा ग्रुप द्वारा तैयार किए गए थे। हजारों लोग राहुल की इस यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस ने भारत जोडो यात्रा का प्रतीक चिह्न और वेबसाइट 23 अगस्त 2022 को लाँच किया था। यात्रा में एक दिन की दूरी 23 किमी. निर्धारित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *