Friday, April 19, 2024
उत्तराखंड

राहुल गांधी की दाढ़ी और माथे की लकीर बताती है उनकी राजनीतिक परिपक्वता-इशिता सेढ़ा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के साथ चलने वाली ऐसी एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं इशिता सेढ़ा। इशिता युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं। जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर उत्तराखंड लौट आई हैं। विकास नगर की रहने वाली इशिता राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलीं। इशिता का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को नई उर्जा मिली है। खासकर राहुल गांधी में जबर्दस्त बदलाव देखा गया है। इशिता कहना है कि राहुल गांधी पहले भी ऐसे ही थे मगर लोग उन्हें नहीं समझ पाये थे। इस यात्रा से राहुल में बस इतना अंतर आया है कि वो अब और भी पारिवारिक हो गये हैं। यात्रा के दौरान जैसे जैसे राहुल गांधी लोगों से मिलते गये वो जनता के और करीब होते चले गये। क्या राहुल गांधी की छवि बेहतर हुई है इस सवाल पर इशिता ने कहा कि राहुल गांधी की दाढ़ी, उनके माथे की लकीरों के देखकर राजनीतिक समझ रखने वाला समझ सकता है कि उनमें कितना बदलाव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *