Friday, April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय

इस शख्स को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं पुतिन

यूक्रेन-रूस के बीच जारी भीषण जंग में अचानक नया मोड़ आता दिख रहा है। 7 दिन तक यूक्रेन में भारी तबाही मचाने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नया पाशा फेंक दिया है। और इस एक दाव ने हाथों में पेट्रोल बम लेकर रूसी सेना से लड़ रहे यूक्रेनियन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेनी राजनेता विक्टर फेडोरोविच यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक यानुकोविच इस वक्त मिन्स्क में हैं। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के धुर विरोधी हैं। यूक्रेन की मीडिया का दावा है कि पुतिन ने बहुत बड़ा दाव खेल दिया है। वह विक्टर फेडोरोविच यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं। वह 2010 से फरवरी 2014 तक राष्ट्रपति रहे। लेकिन उन्हें इस पद से हटाया गया था। इसके बाद वह रूस भाग गए थे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। 2013 में उन्होंने तब सुर्खियां बटोरीं जब रूस के साथ उनके बढ़ते संबंध के कारण एक हिंसक विरोध छिड़ गया। इस दौरान विक्टर ने 2013 में यूरोपीय संघ के समझौते को खारिज कर दिया था। इस वजह से देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। यूक्रेनी राजनेता विक्टर ने 2010 से यूक्रेन के चौथे राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था। जबकि 2014 में हुई यूक्रेनी क्रांति के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अब तक यूक्रेनी जनता से ये कहकर युद्ध लड़ने की अपील कर रहे थे कि रूस यूक्रेन पर कब्जा करने आ रहा है। अब जब यह बात सामने आ रही है कि पुतिन यूक्रेन में महज सत्ता परिवर्तन के लिये आये हैं तो ऐसे में यूक्रेनी नागरिक ये सोचने को मजबूर हो गये हैं कि आखिर वो ये लड़ाई लड़कर अपनी जान जोखिम में तो नहीं डाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *