Friday, April 19, 2024
देहरादूनराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रायपुर क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर क्षेत्र के विकास के लिये की गई घोषणाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारा ध्येय है तथा राज्य के सभी क्षेत्रो का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की सरकार है। प्रदेश की जनता ने जनादेश तथा आशीर्वाद देकर प्रदेश में इतिहास बनाया है। 5 साल में सरकार बदले जाने का मिथक भी तोडा है। यह मिथक उत्तराखण्ड ही नही उ0प्र0 जैसे विशाल राज्य में भी बदला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 2014 से यह व्यवस्था बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे जनता के आर्शीवाद पर पूरा भरोसा था जनता के इस भरोसे को समर्पित भाव से निरन्तर कार्य में संलग्न रहते कायम रखने का हमारा प्रयास रहेगा। उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में अपना स्थान बनाये इसके लिये सभी को सहयोगी बनना होगा। सभी के सहयोग से हम राज्य के समग्र विकास की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि क्षेत्रवासी जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन मे भी सहयोगी बने ताकि योजनाये शीघ्र धरातल पर दिखाई दे तथा उनका लाभ जनता को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *