Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कोंग्रेसी गिरफ्तार

नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विरोध कर रहे कोंग्रेसियों को डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडों के साथ तिलक भवन में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए कूच किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। लेकिन उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही बाजार चौकी पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग की। वहीं अपनी मांगों पर अड़े कोंग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। नैतिकता के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटाले हो रहे हैं। सिर्फ भाजपा के नेता अपने चेहतों को भर्ती करवा रहे हैं। उन्होंने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने और इसमें दोषी लोगों को जेल भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *