प्रधान जी का चुनावी खर्च भी बढ़ा, अब 75 हजार कर पाएंगे खर्च
निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भी राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा बढ़ा दी है। अब प्रधान पद प्रत्याशी से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के चुनावी खर्च सीमा को बढ़ा दिया गया है।
पद दरें पहले दरें अब
सदस्य, ग्राम पंचायत 10,000 10,000
उप प्रधान 15,000 15,000
प्रधान 50,000 75,000
सदस्य, क्षेत्र पंचायत 50,000 75,000
सदस्य, जिला पंचायत 1,40,000 2,00,000
कनिष्ठ उप प्रमुख 50,000 75,000
ज्येष्ठ उप प्रमुख 60,000 1,00,000
प्रमुख, क्षेत्र पंचायत 1,40,000 2,00,000
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत 2,50,000 3,00,000
अध्यक्ष, जिला पंचायत 3,50,000 4,00,000