क्रिसमस और नए साल पर कड़ा रहेगा पुलिस का पहरा, देहरादून और मसूरी में पुलिस ने लागू किये कड़े नियम
देहरादून मसूरी में क्रिसमस और नए साल को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गइ है। मसूरी के साथ ही दून के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
वहीं, मसूरी में 900 अतिरिक्त पार्किंग बनाई गई हैं।
कल क्रिसमस है उसके बाद , नया साल और फिर मसूरी में होने वाला विंटर कार्निवाल जिसे लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है।
सुरक्षा के लिहाज से लेकर यातायात व्यवस्था तक का चार्ट तैयार किया है।
24 दिसंबर से लेकर सात जनवरी तक के लिए तैयारी की गई है.
मसूरी में पार्किंग फुल होने के बाद वाहन कुठाल गेट की वैकल्पिक पार्किंग में खड़े किये जाएंगे.यहाँ से सैलानोयों को सटल सेवा से मसूरी भेजा जायेगा.
लोग सेलिब्रेशन की प्लानिंग में जुटे हैं। ऐसे में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है.
साफ कहा गया है कि न्यू ईयर के जश्न में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, हुड़दंगबाजी और रैश ड्राइविंग बिल्कुल नहीं चलेगी।इसकी जांच के लिए देहरादून मसूरी के चप्पे चप्पे पर पुलिस मिलेगी.
घरों में अवैध रूप से पब बनाकर लोगों को शराब परोसने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
पहले भी कई बार लोग विदआउट लाइसेंस घरों पर युवक-युवतियों को इनवाइट कर शराब परोसते हैं। ये पब पूरी तरह से गैर कानूनी हैं
पुलिस की अपील है कि लोग पब या बार में जा रहे हैं तो उन्हें चालक को अपने साथ लाना जरूरी होगा।
तो क्रिसमस का नये साल का जश्न मनाइये लेकिन कानून का पालन भी कीजिये ओर अपना ख्याल रखिये
सीजी
क्रिसमस और नये साल का जश्न देहरादून- मसूरी के ये नियम जान लें चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग नहीं चलेगी
