Thursday, April 25, 2024
राष्ट्रीय

लाल किले पर पीएम की ग्रैंड एंट्री, दुनिया की सबसे खतरनाक कार से पहुंचे पीएम

आज लाल किले की प्राचीर पर झंडा रोहण के लिये पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रैंड एंट्री हुई। इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके देख हर किसी की नजरें पीएम के काफिले पर टिक गई। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला की तरफ रवाना हुए तो पूरी दुनिया कि निगाहें उनकी कार पर अटक सी गई। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज लाक किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री उनकी रेंज रोवर सेंटिनेल से हुई। ये दुनिया की सबसे सुरक्षित और खतरनाक कारों में से एक है। तो चलिये अब आपको पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनेल की खासियत बताते हैं कि आखिर क्यों इस कार को दुनिया की सबसे सुरक्षित और खतरनाक कार माना जाता है। पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनेल किसी भी तरह से हमले को आसानी से झेल सकती है। यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार किया जाता है। यह एक आर्मर्ड व्हीकल है, जिस पर बम और गोलियों का असर नहीं पड़ता है। इसके सेफ्टी फीचर्स का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह आईईडी ब्लास्ट तक को आसानी से झेल सकती है। पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनेल का टायर डैमेज होने के बावजूद 100 किलोमीटर तक आसानी से चल सकता है। यह कार पानी, कीचड़ और पत्थरों के बीच भी आसानी से चल सकती है। पीएम मोदी की कार की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका गैस और कैमिकल हमले को आसानी से झेल जाना है। यानी इस कार के अंदर बैठा व्यक्ति जितना बम और गोलियों से सुरक्षित है उतना ही वह किसी भी तरह के रासायनिक हमले से भी सुरक्षित है। रेंज रोवर सेंटिनेल को दुनिया की सबसे ताकतवर कहा जाता है। इसका कारण है कि इसमें जेगुआर सोर्स्ड 5.0-लीटर, सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन लगा है, जो 375बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 508एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनेल रफ्तार के मामले में बेमिसाल है। यह कार महज 5.3 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 218 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटीनल की कीमत 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें पीएम मोदी की सुरक्षा और पसंद के हिसाब के कई फीचर्स को कस्टमाइज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *