पीएम मोदी-राजनाथ सिंह के साथ प्रियंका गांधी ने की चाय पर चर्चा, खूब लगे ठहाके
शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में वंदे मातरम बजने के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
वहीं उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने पर संसद भवन में अपने चैंबर में पार्टियों के नेताओं और लोकसभा सांसदों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
इस बैठक में ओम बिरला, पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिराग पासवान, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ-साथ अन्य दलों के सांसद मौजूद रहे। सांसदों को चाय पीते देखा गया और हंसी मजाक के पल भी शेयर किए गए।
