राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटे खिलाड़ी, इस बार उत्तराखंड को आर्चरी से बड़ी उम्मीद
उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एक ओर सरकार खेल सुविधाओं को चाक-चौबंद करने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जा रहे राज्य के खिलाड़ी रात दिन तैयारियों में जुटे हैं। ऐसा ही एक खेल है आर्चरी। इस बार उत्तराखंड को आर्चरी इवेंट से भी बड़ी उम्मीद है। देहरादून में उत्तराखंड आर्चरी टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। देहरादून पेवेलियन ग्राउंड में आर्चरी का कैंप चल रहा है। जिसमें भारतीय आर्चरी कोच जीवन जोत सिंह तेजा की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। कोच जीवन जोत सिंह तेजा ने बताया कि अभ्यास अच्छा चल रहा है इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम से गोल्ड की उम्मीद है, पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को एक सिल्वर मिला था इस बार उसे गोल्ड में बदलने की चुनोती है।