Wednesday, January 21, 2026
उत्तराखंड

फूलदेई का त्योहार आज, गढ़वाल-कुमाउं में बिखरे फूलदेई के रंग, सीएम धामी के घर पहुंचे नन्हें बच्चे

आज चैत्र माह की संक्रांति के मौके पर राज्यभर में फूलदेई का त्योहार मनाया जा रहा है। गढ़वाल-कुमाऊं में चैत्र माह की संक्रांति को मनाए जाने वाले इस बाल लोकपर्व फूलदेई को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर फूल डाल दिखाईं दीं।
मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने भी सपरिवार सहित धूमधाम के साथ फूलदेई का त्योहार मनाया। सीएम धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल और चावल बिखेरे और पारंपरिक गीत ’फूल देई छमा देई, गाते हुये त्योहार की शुरूआत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की शुभकामनायें दी हैं।
बीते साल सरकार ने प्रदेशभर में फूलदेई को बाल पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। फूलदेई पर्व बसंत के आगमन का संदेश भी देता है। इस दिन बच्चे हाथों में रंग बिरंगे फूलों से सजी टोकरियां लेकर चलते हैं और सुबह-सुबह हर घर की देहरी पर फूल डालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *