Thursday, March 12, 2026
उत्तराखंड

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने सड़कों पर उतरे लोग, सीएम धामी ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की

देश की सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज देहरादून में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारतीय सेनाओं के साहस और शौर्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
शौर्य स्थल चीड़बाग से शुरू हुई यात्रा गांधी पार्क तक पहुंची। जहां सैनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *