Friday, April 19, 2024
राष्ट्रीय

आईएमए की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 314 जांबाज सैन्य अधिकारी

जोश, जुनून और जज्बा… सधे हुये कदम.. और अंतिम पग को किया पार.. जी हां तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद आज इंडियन मिलिट्री एकेडेमी से जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होकर भारतीय सेना में शामिल हो गये। पासिंग आउट परेड के बाद कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स सैन्य अधिकारी बन चुके हैं। इनमें 30 कैडेट्स मित्र देशों के हैं, वहीं 314 भारतीय मूल के कैडेट्स इस परेड में शामिल हुये। शानदार परेड के बाद इन सभी कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल होने का गौरव प्राप्त कर लिया।
इस बार सबसे ज्यादा कैडेट्स यूपी से हैं। इनकी संख्या 51 है। वहीं उत्तराखंड के 29 और हरियाणा के 30 जैंटलमैन कैडेट पास आउट हुये। पासिंग आउट परेड में सेना प्रमुख मनोज पांडे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये।
पास आउट होने वाले 30 विदेशी कैडेट्स में भूटान के 13 कैडेट्स, मालदीव के 3 कैडेट्स, म्यांमार का 1 कैडेट, नेपाल के 2 कैडेट्स, श्रीलंका के 4 कैडेट्स, सूडान का 1 कैडेट, तंजानिया का 1 कैडेट, तुर्किस्तान का 1 कैडेट, वियतनाम का 1 कैडेट, उज्बेकिस्तान का 1 कैडेट और तजाकिस्तान के 2 कैडेट्स पास आउट हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *