Monday, January 19, 2026
उत्तराखंड

चारधाम नहीं आ पाएंगे पाकिस्तानी, 77 पाकिस्तानी नागरिकों के पंजीकरण रद्द

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद उत्तराखंड में 30 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी कड़ी में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों के पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद कर दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई की जाए.
सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर न सिर्फ राज्य में रह रहे हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ भी उठा रहे हैं. ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में चल रहे सत्यापन अभियान को और तेज करने को कहा, ताकि हर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान शीघ्रता से हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *