Thursday, February 12, 2026
उत्तराखंड

परिसीमन के मुद्दे पर पहाड़ को मिला ऋतु खंडूरी का साथ, बोलीं क्षेत्रफल के आधार पर हो परिसीमन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पहाड़ के मुद्दे पर लोगों के निशाने पर हैं और इसी बीच उन्होंने पहाड़ के एक बड़े दर्द पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ऋतु खंडूरी ने आने वाले समय में होने वाले परिसीमन पर अपनी आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि क्षेत्रफल के लिहाजा से पहाड़ बड़ा है और मैदान छोटा, लेकिन जनसंख्या पहाड़ पर कम है मैदान में ज्यादा। ऐसे में अगर परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर होता है तो इससे पहाड़ का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा।
आपको बता दें कि ऋतु खंडूरी का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का विधानसभा में पहाड़ के मुद्दे पर रवैया लोगों को अखर रहा है, उनका विरोध भी किया जा रहा है। और अब उन्होंने पहाड़ की सीटें कम होने के मुद्दे पर पहाड़ का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *