3 अरब डॉलर का मालिक, जिसने बेटियों के लिये ऑस्ट्रेलिया में बना डाला दूसरा ताजमहल
विवादित भारतीय अरबपति बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की कहानी में दौलत की बारिश है, शोहरत का चरम है और अपराध का गर्त भी शामिल है।
इतना ही नहीं ओसवाल परिवार का संबंध भारत के एक बड़े भाजपा नेता से भी है, वो संबंध क्या हो, आपको बताएंगे। लेकिन पहले ये जानिए कि आखिर इन दिनों ओसवाल फैमली फिर क्यों चर्चा में है।
दरअसल, पिछले दिनों 26 साल की एक लड़की को युकाडा में गिरफ्तार किया गया। ये लड़की किसी आम शख्स की नहीं बल्कि भारतीय मूल के दिग्गज स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी है। जिस पर युगाडा में कई आपराधिक मामलों के आरोप लगे हैं।
बताया जा रहा है कि वसुंधरा ओसवाल एक शख्स के अपहरण और उसकी हत्या के मामले से जुड़ी हो सकती हैं। एक अक्तूबर को वसुंधरा युगांडा में परिवार के एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल प्लांट का दौरा कर रही थीं। तभी उन्हें बंदूक की नोक पर हिरासत में ले किया गया। पिता पंकज ओसवाल का दावा था कि उनकी बेटी का अरपहरण कर लिया गया है।
हांलाकि अब वसुंधरा ओसवाल को बेल मिल चुकी है ।
चलिये अब आपको बताते हैं कि आखिर पंकज ओसवाल हैं कौन-
पंकज ओसवाल एक भारतीय बिजनेसमैन हैं। वो वर्तमान में स्विजरलैंड में रहते हैं। उनका व्यापार कई देशों में फैला है।
ओसवाल की अनुमानित संपत्ति 3 अरब डॉलर से अधिक है।
पकंज ओसवाल की पत्नी राधिका ओसवाल हैं और इन दोनों ने दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक घर अपनी दोनों बेटियों के लिए खरीदा है। स्विजरलैंड में खरीदे गए इस घर की कीमत 1649 करोड़ रुपये है। इस घर को ओसवाल ने अपनी बेटियों को तोहफे में दिया है।
विवादों में रहने वाले ओसवाल दंपत्ति स्विटजरलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया में करोबार किया करते थे। उन्हें वहां से भागना पड़ा था। उन पर 100 मिलियन डॉलर टैक्स चोरी और लोन में धांधली का आरोप लगा।
दरअसल पंकज ओसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेटियों के लिये हूबहू ताज महल जैसा एक महल बनवाना शुरू किया था। इस बंगले का नाम ’ताज महल ऑन द स्वान’ रखा गया। इसके निर्माण में 558 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन टैक्स चोरी और बिल्डिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन के चलते इस निर्माण को रोक दिया गया। साल 2016 में इसे गिराने का आदेश दिया गया। ओसवाल दंपत्ति पर 768 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के आरोप लगे। उनकी कंपनी पर भी ऑस्ट्रेलिया में लाखों डॉलर इधर-उधर करने के आरोप लगे। सरकारी दखल के चलते ताजमहल बनाने का उनका सपना टूट गया और ओसवाल दंपत्ति को ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भागना पड़ा।
वर्तमान में ओसवाल की अनुमानित संपत्ति 3 अरब डॉलर से अधिक है।
ओसवाल परिवार भारत से है, पंकज ओसवाल प्रसिद्ध ओसवाल परिवार के सदस्य हैं, जो वैश्विक समूह ओसवाल के मालिक हैं। वो उद्यमी अभय ओसवाल और उनकी पत्नी अरुणा के बेटे हैं। गायक और उद्योगपति शैल ओसवाल, पंकज के भाई हैं। 2016 में अभय ओसवाल की मौत के बाद परिवार के उत्तराधिकार की लड़ाई अदालत तक पहुंची। बाद में पंकज ओसवाल ऑस्ट्रेलिया चले गये।
ओसवाल फैमली का भारत के एक बड़े राजनेता से भी गहरा संबंध है। जिस वसुंधरा ओसवाल की गिरफ्तारी हुई है वो हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल की भतीजी हैं।