संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, टैरिफ के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
Parliament Monsoon Session 2025, Operation Sindoor Debate News: संसद के दोनों सदनों में अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर हंगामा हो सकता है। विपक्ष इस मसले पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। इस बीच राज्यसभा में कई अहम विधेयक पेश होंगे। इसमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की मांग वाला प्रस्ताव और ‘कैरेज ऑफ गुड्स बॉय सी बिल 2025’ शामिल है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मृत अर्थव्यवस्था वाले बयान पर लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य सवाल यह है कि ट्रंप ने 30-32 बार दावा किया है कि उन्होंने युद्धविराम किया। उन्होंने यह भी कहा कि पांच भारतीय जेट गिर गए। ट्रंप अब कहते हैं कि वह 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। पीएम मोदी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं? असली वजह क्या है? उनके हाथ में नियंत्रण किसके पास है?
