देहरादून के नेहरू ग्राम में सरेआम फायरिंग, एक की मौत, दो घायल
राजधानी देहरादून के नेहरू ग्राम में देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। जबकि इस गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को लेकर जाने लगी, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये।
पुलिस को शव को अपने कब्जे में लेकर ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे देने वाले एक शख्स द्वारा ब्याज के पैसे ना लौटाने पर तीन युवकों रवि बडोला, सुभाष और मनोज नेगी पर किराए की गाड़ी में गुंडे बुलाकर हमला करवाया गया है। मामले में रवि बडोला नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस घटना के बाद नेहरू ग्राम क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।