Thursday, February 12, 2026
अंतरराष्ट्रीय

रूस में दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक ने दी दस्तक, 8.8 तीव्रता के भूकंप ने डोली धरती, कई देशों में सुनामी का खतरा

रूस के तटीय क्षेत्र में दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया है। बुधवार तड़के रूस के पूर्वी इलाके में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी और अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई।
चलिए आपको बताते हैं कि इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से अबतक कहां-कहां सुनामी आ गई है.
पहली सुनामी लहर प्रशांत क्षेत्र में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती, सेवेरो तटीय क्षेत्र में आई है।
इसके अलावा सुनामी का खतरा जापान में भी है।
जापान के 16 स्थानों पर 40 सेंटीमीटर (1.3 फीट) तक ऊंची सुनामी देखी गई है।
साथ ही अमेरिकी हवाई द्वीपों के तटीय इलाकों में भी सुनामी नुकसान पहुंचा सकती है। यहां लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की हिदायद दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *