22 जनवरी को लोग घरों में दीप जलाकर मनाएं दीपोत्सव-सीएम
बीते दिन रूद्रपुर में रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी को लोग दीपोत्सव मनाएं। इस दौरान सीएम ने जनसभा से प्रश्न किया कि क्या आपको पता है 22 जनवरी को क्या है। इस पर जनता ने कहा राम मंदिर। इसके बाद सीएम ने जय श्री राम और जय सिया राम के नारे सभा से लगवाए। सीएम ने कहा कि नारी शक्ति के संघर्षों और बलिदान की बदौलत श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी को सभी लोग घर-घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को अधिक से अधिक दीप जलाने के लिए जागरुक करें।