Saturday, April 20, 2024
अंतरराष्ट्रीय

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की खबर, आनन-फानन में हुई आपात लैंडिंग

आज सुबह मॉस्को से गोवा आ रहे विमान की गुजरात के जामनगर में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका के चलते यह आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पहले बम निरोधक दस्ता, एम्बुलेंस एयरपोर्ट पर बुला लिये गये। विमान में करीब 236 विदेशी यात्री सवार थे। विमान की आपात लैंडिंग के साथ ही जिला कलक्टर डॉ सौरभ पारधी, आला पुलिस अधिकारी, वायुसेना के अधिकारी, एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर किसी के भी जाने पर रोक लगाने के साथ सुरक्षा घेरा बनाया गया है। विमान में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका के बाद यह आपात लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद विमान के सभी 236 यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है और विमान की तलाशी के बाद विमान में बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
राजकोट और जामनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने कहा कि विमान से सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा, श्सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस मामले की पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ स्थानीय अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं।श् समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *