Wednesday, May 14, 2025
उत्तराखंड

नदी में डूबने से नव दंपति की मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

अल्मोड़ा के मासी में रामगंगा नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत हो गई है। दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले 5 मार्च को दिल्ली में हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनरें निवासी ममता (26) व अलीगढ़ निवासी रोहित दिल्ली में सर्विस करते हैं दोनों नोएडा में रहते हैं। इसी 5 मार्च को दोनों का विवाह दिल्ली में हुआ था। ममता शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपने मायके कनरें आई थी। दो दिन पहले घर के मंदिरों में पूजा करने के बाद इन्होंने मासी भूमियाँ मंदिर में पूजा की। बुधवार को ममता पति के साथ अपने ननिहाल भगौती गई थी और वहां से लौटने के बाद दोनों मासी में आईटीआई के निकट रामगंगा में नहाने लगे। बताया गया कि इस दौरान दोनों डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकाला। प्रभारी एसओ बृजमोहन भट्ट ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है व शवों का पंचनामा भर लिया गया है। रानीखेत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *