सरेआम अपने ही कार्यकर्ता से पिट गये नेता जी, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ा
चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति के भूमि पूजन में बखेड़ा खड़ा हो गया। भूमि पूजन में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर पहुंच थे।
यहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जी का जबर्दस्त स्वागत किया। लेकिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बृजेष राजभर ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने पहले राश्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में पहले उनके गले में फूल माला डाली और उसके बाद दे दनादन चमाचों की बारिष कर दी।
ये वीडियो सोषल मीडिया में वायरल हो गया। थप्पड़ रसीद करने वाले कार्यकर्ता का आरोप था कि जिन लोगों को पार्टी ने आगे बढ़ाया उन्होंने समाज के लोगों के लिये काम करना बंद कर दिया वो केवल चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव का नाम बेच रहे हैं।