Thursday, April 25, 2024
देहरादूनराज्य

दून में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, भारी जनसैलाब उमड़ा

देहरादून। श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में नगर परिक्रमा निकली गई। इस दौरान संगतों के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गुरुवार को साढ़े सात बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली।  बिंदाल पुल में संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी। वहीं श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन और आशीर्वाद दिया। उन्होंने आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने, जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान दिया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी नागरिकों को आदर्श व्यक्ति-आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *