Saturday, June 14, 2025
film industryउत्तराखंड

हरेला यात्रा का म्युजिक पोस्टर हुआ लॉन्च, मंत्री रेखा आर्य दी सफल आयोजन की शुभकामनाएं

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 10 अगस्त से शुरू हो रही हरेला यात्रा का आज म्युजिक पोस्टर लॉन्च किया गया। देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा म्युजिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी मौजूद रहीं। मंत्री रेखा आर्य ने यात्रा के उद्देश्य की सराहना करते हुये इसके सफल आयोजन की शुभकामना दी।
इस दौरान मशहूर लोक गायिका पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल ने भी हरेला यात्रा की सफलता के लिये गीत गाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
तुंगनाथ महादेव के मठ प्रतिनिधी अभिषेक मैठाणी ने बताया कि यात्रा का मकसद
प्रकृति और पुरूष के अटूट संबंध को दर्शाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। जिसे हरेला यात्रा का नाम दिया गया है। इस यात्रा की खास बात ये है कि ये हरेला यात्रा विश्व के सबसे उंचे स्थान पर मौजूद प्रसिद्ध तुंगनाथ मंदिर से 10 अगस्त को शुरू होगी और 22 अगस्त को सोमनाथ मंदिर पर जाकर खत्म होगी। इस बीच हरेला यात्रा अलग-अलग राज्यों के 108 शिवालयों से होकर गुजरेगी। जिसमें लोगों को आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही यात्रा के माध्यम से ये भी आह्वान किया जाएगा कि हरेला का राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *