Wednesday, April 24, 2024
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में जा गिरी, 12 की मौत, 15 लोग सुरक्षित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 55 यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में जा गिरी। इस भयंकर हादसे में 12 की मौत हो गई जबकि 15 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद बस को क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने खलघाट, खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। हादसा नर्मदा पुल का बताया जा रहा है। यात्रीभरी बस इंदौर से पुणे जा रही थी। हालांकि, ये बस महाराष्ट्र की थी। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज चौहान निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। साथ ही इंदौर कमिश्नर और अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बस में 55 लोग सवार थे। लेकिन उनमे से केवल 15 को सुरक्षित निकला गया है जबकि 12 लोंगो की मौत हो गयी है। यह भी बताया जा रहा है कि बस ने खलघाट में 10 मिनट का ब्रेक लिया था, इसके बाद जब यह आगे बढ़ी तो गलत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने में रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बारिश की वजह से रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है। इंदौर के सरवटे बस स्टैंड से 12 यात्री इसमें सवार हुए थे, इसके साथ इसमें कुल 7 परिवार और 13 बच्चे होने की जानकारी सामने आ रही है। बाकी यात्रियों को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *