देहरादून में आग का गोला बनी चलती कार, 6 यात्रियों की बन आई जान पर
देहरादून में आज फिर एक बार चलती कार में आग लग गई, बीते दिनों ऐसा ही एक हादसा देहरादून में हो चुका है। ये टैक्सी कार हरिद्वार से देहरादून आ रही थी, तभी विधानसभा तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई। और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यहां सड़क पर ड्यूट कर रहे पुलिसकर्मी तत्काल कार तक पहुंचे और उन्होंने कार के शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाल लिया।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेट ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
ये टैक्सी हरिद्वार से बिजनौर निवासी 6 पर्यटकों को लेकर देहरादून आ रही थी। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को कार से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ये आग लगी है। जिसकी जांच की जा रही है। देहरादून में कार में आग लगने की पिछले एक माह में ये चौथी घटना है। कुछ दिनों पहले मेरठ में ऐसा ही एक हादसा हुआ था जहां चलती कार में आग लगने के चलते कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।
गर्मी के मौसम में एसी की वहज से आग लगने की भी घटनाएं बढ़ रही हैं।
