Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

पाताल गंगा के पास फट पड़ा पहाड़, बदरीनाथ हाईवे पर भयानक भूस्खलन

बरसात के मौसम में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अमूमन भूस्खन की घटना होती रहती है मगर जो तस्वीरें आज पाताल गंगा से सामने आई हैं वो रौंगटे खड़े कर देने वाली हैं।
ये भूस्खलन पाताल गंगा स्थित लंगसी टनल के पास हुआ है। भूस्खलन इतना भयानक था कि यहां मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गये। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा और धूल का विशाल गुबार आसमान छूने लगा।
हवा में उठा गुबार किसी चक्रवात से नजर आया है। इस दहला देने वाले मंजर को यहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे का करीब 40 मीटर हिस्सा तहस नहस हो गया। भूस्खलन के बाद बदरीनाथ हाईवे बंद है जिसे खोलने की कोशिश जारी है। इस दौरान दोनों ओर सैंकड़ों गाड़ियां फंस गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *